फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संयुक्त किसान मोर्चा ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को टोहाना में प्रदर्शन किया। मोर्चा के आह्वान पर टोहाना पक्का मोर्चा पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि सरकार जनता की तकलीफों को नजरअंदाज कर सिर्फ कॉरपोरेट घरानों और बड़े उद्योगपतियों का भला कर रही है। आम आदमी महंगाई की चक्की में पिस रहा है। जब तक तेल-गैस के दाम कम नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान टोहाना में 18 पेड़ अवैध रूप से कटाई के मामले को लेकर भी किसान मोर्चा ने सरकार को घेरा। मोर्चा ने मांग की कि टोहाना वन विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर ट्रांसफर किया जाए और मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें