फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट पेपर पर चुनाव हो तो भाजपा कहीं भी टिक नहीं पाएगी : दिग्विजय

Sat, 30 May 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि देश व प्रदेश में बैलेट पेपर पर चुनाव हो तो भाजपा कहीं भी टिक नहीं पाएगी। इसलिए भाजपा बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने से डरती है। इसका ताजा उदाहरण पंजाब में देखने को मिला है। भाजपा ईवीएम मशीनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। फतेहाबाद में जजपा नेत्री सुषमा चौधरी के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे जन जागरण अभियान के तहत फतेहाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने शहर में पार्टी के जन जागरण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बीजेपी व कांग्रेस पर तीखे सियासी निशाने साधे। युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जन जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को जानना और उनका निदान करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें