फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संयुक्त किसान मोर्चा ने फूंका और केंद्र और अमेरिकी सरकार का पुतला

Wed, 13 Aug 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र और अमेरिकी सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता विष्णुदत्त शर्मा, निर्भय सिंह व हवा सिंह ने की। किसान नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार ने भारतीय किसानों की प्रतिस्पर्धात्मकता को नष्ट कर दिया। लाभकारी मूल्य न मिलने और लगातार बढ़ती इनपुट लागत ने भारतीय कृषि को गंभीर संकट में डाल दिया है। किसान भारी कर्ज में डूबे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मोर्चा ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने झुकने वाली तथा जनता-विरोधी मोदी सरकार को किसी भी रूप में मुक्त व्यापार समझौता वार्ताएं बंद करने, प्रीपेड बिजली मीटर नीति रद्द करने, तमाम किसान मजदूरों को कर्ज मुक्त करने, तमाम फसलों की एमएसपी रेट पर खरीद की गारंटी निश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को बीकेयू उग्राहां राज्य सचिव अजय सिधानी, किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य जगतार सिंह, जम्हूरी किसान सभा संयोजक तजिंद्र थिंद, खेत मजदूर यूनियन के राज्य उपप्रधान रामकुमार बहबलपुरिया व देहाती खेत मजदूर यूनियन प्रधान जसपाल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें