फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: योजना के तहत 31 जुलाई तक बढ़वा सकेंगे बिजली का लोड

Thu, 01 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जानकारी देते हुए ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू
विज्ञापन
रतिया। बिजली निगम ने स्वैच्छिक लोड योजना 2025 शुरू की गई है। इसके तहत किसान कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए 1 मई से 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत किसानों को अपने ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत लोड बढ़ाने के लिए किसान को 100 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से जमा करवाने होंगे।

योजना शुरू होने किसानों को राहत मिली है। बिजली निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि इस बारे में विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को आवेदन से पहले बकाया का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


एपी ट्यूबवेल उपभोक्ता डीएचबीवीएन पोर्टल पर आवेदन करके अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के विस्तारित लोड की घोषणा कर सकते हैं। आवेदक पोर्टल पर स्टार रेटिंग/दक्षता के साथ स्थापित मोटर का विवरण प्रकट कर सकता है। उन्हें कोई नियम और शर्तों का फॉर्म या हलफनामा जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें