फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम खत्म, आज खुद के स्तर पर स्कूल खोलेंगे ढाणी सांचला-भोजराज के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी सांचला व भोजराज में राजकीय उच्च विद्यालय खोलने को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्रशासन व सरकार को दिया गया अल्टीमेटम खत्म वीरवार को खत्म हो गया। देर शाम तक भी प्रशासन की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया, इसलिए अब ग्रामीण शुक्रवार को अपने स्तर पर स्कूल खोलेंगे। अगर शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं करवाएंगे तो गांव के युवाओं से कक्षाएं लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में ढाणी सांचला व ढाणी भोजराज के ग्रामीणों की देर रात को संयुक्त बैठक भी हुई। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि शुक्रवार को पहली कक्षा से लेकर 10वीं तक के सभी विद्यार्थी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए पहुंचेंगे। मुख्य अध्यापक व अन्य अध्यापकगण विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। स्कूल खुलवाओ संघर्ष समिति के नेतृत्वकर्ता बलवान लंबोरिया ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय में 23 जनवरी को मुख्य अध्यापक को ज्ञापन देकर स्कूल खोलने के लिए ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया था। मगर ग्रामीणों के अल्टीमेटम को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया गया। इसलिए अब ग्रामीण अपने स्तर पर स्कूल में पढ़ाई शुरू करवाएंगे। इसको लेकर समस्त ग्रामीणों ने तैयारी कर ली है। लंबोरिया ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी की आड़ में शिक्षा का भट्ठा बिठाने पर तुली हुई है। लगातार दो वर्षों से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में प्राइवेट स्कूल चालू कर दिए गए हैं लेकिन 28 जनवरी को सरकारी स्कूल भी खोल दिया जाएगा।
कोट
सरकार ने एक फरवरी से स्कूल खोलने के लिखित आदेश दे दिए हैं। 28 जनवरी को गांव ढाणी सांचला व भोजराज के राजकीय उच्च विद्यालय को न खोलने के लिए मौके पर जाकर समझाया जाएगा क्योंकि तीन दिन बाद 1 फरवरी से स्कूल में पढ़ाई सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें