फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए टीम ने गश्त के दौरान नया बाईपास रोड से दो युवकों को दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतपाल सिंह उर्फ सतु निवासी करनौली व जगदीश निवासी शेरगढ़ ढाणी जाखनदादी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। जहां से एक आरोपी सतपाल को दस जुलाई तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि सीआईए टीम एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान रतिया रोड, नया बाईपास स्थित टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नया बाईपास की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर कार सवार युवक घबरा गए। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे एक काले रंग का पॉलिथीन मिला, जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें से दो किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि वे यह अफीम राजस्थान से लेकर आए हैं और इसे क्षेत्र में सप्लाई करना था। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर असली सप्लायर बारे जानकारी जुटा रही है। ताकि सप्लायर का पता करके अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पकड़े गए अफीम की कीमत पांच लाख से अधिक की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें