टोहाना। थाना सदर पुलिस की टीम ने दो युवकों को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जमालपुर निवासी छिंदा व विशाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 57 किलो 578 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया है। सदर पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि आरोपी विशाल गांव में के घर में डोडा पोस्त बेचने का कार्य करते है। इस पर सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने एसआई हरदयाल सिंह, एसआई ललित कुमार, ईएचसी बलजीत सिंह व सिपाही अमित कुमार की टीम का गठन किया।
पुलिस जब विशाल के घर के बाहर पहुंची तो मकान का मेन गेट खुला हुआ था और दोनों चारपाई पर बैठे थे। चारपाई के पास तीन कट्टे रखे हुए थे। जब उन थैलों को चेक किया तो 57 किलो 578 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 15C-61-85एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।