फतेहाबाद में जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारी व सदस्यसंवाद
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के 28 फरवरी को प्रधान व सचिव पद के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 1 बजे से डेढ़ बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। प्रधान व सचिव पद के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
चुनाव अधिकारी राजेश गर्ग, चुनाव कमेटी के सदस्य आरएस चतरथ, कमलेश वशिष्ठ, प्रेम परमजीत कौर, राजेश गांधी व अनुज आनंद ने बताया कि प्रधान पद के लिए पीला बैलेट पेपर होगा। जबकि सचिव पद के लिए सफेद बैलेट पेपर होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस चुनाव में 636 वकील अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस कप्तान को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के बारे में लिखा गया है। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मतदान के दौरान कोई भी मतदाता मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रिकल डिवाइस का प्रयोग नहीं करेगा।
यदि कोई मतदाता इनका प्रयोग करता है या मतपत्र की फोटो खींचता पाया गया तो उसका मत रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट दिनेश गेरा, एडवोकेट सुभाष जांगू व एडवोकेट शशिबाला चुनावी मैदान में है जबकि सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी व सुग्रीव गोदारा के बीच मुकाबला है।