दुकान पर जांच करते टीम के सदस्य। संवाद
रतिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह व एफएसओ डाॅक्टर गौरव की ओर से शनिवार को मुख्य बाजार में एक किराना स्टोर के मालिक पर एक्सपायर डेट का समान बेचने की शिकायत के आधार पर जांच की। हालांकि कोई एक्सपायरी डेट का सामान नहीं मिला।
नवरात्र में प्रयोग कुट्टू के आटे व अन्य सामग्री के दो सैंपल लिए गए हैं। दुकान का लाइसेंस न होने के कारण चालान किया गया है। मुख्यमंत्री फ्लाइंग की टीम को शिकायत मिल रही थी कि शहर का एक दुकानदार दुकान पर एक्सपायरी डेट का सामान बेच रहा है। जिस पर वह टीम फूड सप्लाई ऑफिसर को साथ लेकर दुकान पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सैंपल लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।