फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: त्योहारी सीजन से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी ने बनाई विशेष रणनीति

Sun, 28 Sep 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दुर्गाष्टमी, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े धार्मिक त्योहारों को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा के कड़े और व्यापक प्रबंध लागू कर दिए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण एवं पूजा-अर्चना के भव्य आयोजन और बाजारों में भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए जनसामान्य की सुरक्षा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बताया कि पीसीआर व राइडर टीमें मंदिरों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में नियमित एवं सतत गश्त करेंगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को कानून के दायरे से बाहर न जाने दिया जाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, होटल, लॉज, ढाबा एवं झुग्गी-झोपड़ी सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी जांच-पड़ताल की जाएगी। संदिग्धों की पहचान कर आवश्यकतानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंदिरों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस तैनात की जाएगी। पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावी रूप से संचालित की जाएगी ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इतना ही नहीं, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए ‘दुर्गा शक्ति’ टीम को पूर्ण सक्रिय किया गया है। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें