फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हांसपुर के लिए रोडवेज के दो रूट किए बंद

Mon, 17 Feb 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद से गांव हांसपुर जाने के लिए परिसर में खड़ी बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव हांसपुर जाने वाले मार्ग पर तीन साल से बसों के रूट कम हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल के पहले बसों का संचालन सही तरीके से होता था, लेकिन उसके बाद से फतेहाबाद से हांसपुर रूट पर बसों के कुछ रूट कम हो गए हैं।
सुबह 11 व शाम पांच बजे जाने वाली बस काफी समय से बंद पड़ी हैं। जिस कारण करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी होती है। बसों के रूट कम होने के कारण हांसपुर से आने व जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि गांव हांसपुर जिला मुख्यालय से मात्र 22 किलोमीटर दूर है। पंजाब राज्य की सीमा से सटे होने के कारण रोजाना काफी संख्या में लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

यात्री राजेंद्र, सुमन, राजू, भगत सिंह, दर्शन सिंह आदि ने बताया कि पिछले काफी साल से जिला मुख्यालय से गांव हांसपुर जाने वाली बसों की संख्या इस रूट पर कम है। शाम साढ़े चार बजे के बाद कोई भी बस गांव हांसपुर से जिला मुख्यालय पर नहीं आती है। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि जो बस के रूट काफी समय से बंद पड़े हैं उनको फिर से शुरू किया जाए।
वहीं बस के रूट को गांव हांसपुर से आगे पंजाब के सरदूलगढ़ तक चलाया जाए, ताकि पंजाब राज्य के लोगों को जिला मुख्यालय पर आने में कोई परेशानी ना हो। शाम के समय यात्रियों को निजी वाहनों के सहारे रहना पड़ता है।
शाम को चार व छह बजे जाने वाली बसों में होती है ज्यादा भीड़
- ग्रामीणों ने बताया कि शाम को चार व छह बजे जाने वाली बसाें में काफी भीड़ होती है। चार बजे जाने वाली बस में शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा होती है। वहीं शाम छह बजे रूट पर आखिरी बस जाती है, जिस कारण इस बस में यात्री खड़े होकर सफर करते हैं।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय से गांव हांसपुर रूट पर काफी संख्या में बसों का संचालन होता है। अगर रूट पर बसें कम हैं या चल नहीं रही है तो अधिकारियों से इन रूट को फिर से शुरू करने को लेकर बात की जाएगी।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें