फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो कारों की टक्कर में दो लोग हुए घायल

Fri, 01 May 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
जाखल। मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पंजाब के चूल्हड़ गांव के गुरु नानक नगर निवासी गुरविंदर सिंह कार से रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए जाखल शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे पंजाब के गांव सलेमगढ़ निवासी गुरप्रीत सिंह की तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कारों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए गुरप्रीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क किनारे खेल रहें बच्चों को बचाने के चक्कर में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें