फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी का निशान लगा नकली सामान बेचने वालों का भाडाफोड़

Fri, 18 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पकड़े गए डुप्लीकेट माल की कीमत लाखों में बताई गई है। कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया व कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।

हुंडई कंपनी की स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी टीम के एरिया मैनेजर राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार देर शाम उनके अलावा टीम के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र अरोड़ा, सिमर व संजय कुमार सहित पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार, इएएसआई हरदयाल सिंह, एसआई करतार सिंह व सिपाही औमप्रकाश ने चंडीगढ़ रोड स्थित जय श्री मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स पार्ट्स तथा बंसल स्पेयर पार्ट्स पर छापा मारा।

दुकानों की तलाशी ली तो उन्हें काफी मात्रा में देसी कंपनियों के माल पर हुंडई कंपनी का मार्का लगा पाया। डुप्लीकेट माल मिलते ही थाना प्रभारी रघुबीर सिंह मौके पर पहुंचे व दुकानों से मिले माल को उन्होंने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों दुकान मालिक गौरव कुमार निवासी जाखल मंडी व पवन कुमार निवासी मूनक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त माल को दिल्ली से सस्ते दामों पर लाकर उन पर डुप्लीकेट मार्का लगाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। जिससे लोगों को चूना लगने के साथ साथ कंपनी व सरकार को भी भारी घाटा हो रहा था।

राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला फतेहाबाद में कंपनी के माल की सेल कम होने के चलते उन्हें क्षेत्र में डुप्लीकेट माल की बिक्री होने की आशंका थी।

जिस पर पिछले कई दिनों से जाखल क्षेत्र में उनकी टीम दुकानों पर नकली ग्राहक बनकर माल खरीद रही थी। खरीदे गए माल को कंपनी की लैब में भेजा गया तो वह डुप्लीकेट पाया।

उन्होंने जिला पुलिस हेड क्वार्टर पर संपर्क कर एसपी ओपी नरवाल को इसकी शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस कप्तान ने टीम को जाखल पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हिसार में इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। जिससे भारी मात्रा में लाखों रुपये का डुप्लीकेट माल बरामद किया गया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने कहा कि कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद किए गए माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें