फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली फिरोजपुर के बीच चलने वाली दो पैसेंजर गाड़ियां 28 फरवरी तक रद्द

विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रद्द होने से परेशान यात्री। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। दिल्ली से फिरोजपुर के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को विभाग की ओर से रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों को रद्द करने के कारणों के बारे में धुंध और कोहरा छाया होना बताया जा रहा है। रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने संबंधी सूचना पूछताछ कार्यालय पर चस्पा दी है, लेकिन रविवार को एकाएक रद्द हुई ट्रेनों की जानकारी पाकर स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों को बिना यात्रा के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से सुबह 7:00 बजे चलने वाली 54641 पैसेंजर सवारी गाड़ी बहादुरगढ़, रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बरेटा, बुढ़लाडा, मोड़, बठिंडा के रास्ते होते हुए फिरोजपुर शाम को 7:30 बजे पहुंचती है। वहीं यह गाड़ी सुबह 11:00 बजे फिरोजपुर से चलकर इसी रूट से वापस जाखल होते हुए शाम को दिल्ली पहुंचती है। रेलवे की ओर से दोनों ओर से इन पैसेंजर गाड़ियों को 28 फरवरी तक रद्द कर दिए जाने की सूचना जारी की है।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने पहुंचे यात्री जगदेव सिंह, मुख्तियार सिंह, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर आकर ही ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिली। जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाखल स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कल दोपहर के बाद ही उन्हें ट्रेनों के रद्द होने की सूचना दिल्ली कंट्रोल ऑफिस से मिली है। सूचना मिलते ही इसे सार्वजनिक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें