फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्भवती समेत डेंगू के दो नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के फतेहाबाद शहर में दो नए मरीज मिले हैं। अग्रवाल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गर्भवती और रुनानकपुरा मोहल्ला निवासी युवक डेंगू पीड़ित हैं। लक्षण मिलने पर दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जांच की गई थी, जांच के दौरान पीड़ित मिले। हालांकि दोनों मरीज स्वस्थ हैं। जिले में इस साल डेंगू के पांच मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क क्षेत्र में सर्वे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल जिन क्षेत्रों में डेंगू के ज्यादा मामले मिले थे टीमें वहां पर सर्वे करेंगी। अगर किसी मरीज में लक्षण मिलते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अब तक चार चरणों में रैपिड फीवर सर्वे कर चुका है। हर माह करीब दो-दो हजार बुखार पीड़ित मिल रहे हैं।
इन आठ सालों में यहां मिले डेंगू मरीज
वर्ष मरीज
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 5
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
कोट
जिले में डेंगू के अब तक पांच मामले मिल चुके हैं, दो केस अभी मिले हैं। दोनों मरीजों की स्थिति ठीक है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने आसपास क्षेत्र में पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें