फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नीलगाय सामने आने से बाइक पेड़ से जा टकराई, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में मोड़ पर लगा पेड़, जिसे ग्रामीण हटाने की कर रहे मांग स्त्रोत जागरू
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में सालमखेड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात को बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गांव बड़ोपल निवासी राहुल (19) और हरीश (20) की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और गांव बीघड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में काम करके रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने मृतक राहुल के पिता सतबीर के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। गांव बड़ोपल निवासी राहुल और हरीश शुक्रवार को गांव बीघड़ में एक कार्यक्रम में डीजे लगाने के लिए गए हुए थे। रात करीब 11 बजे गांव बीघड़ से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल के पिता सतबीर ने बयान दिया है कि उनकी बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई और दोनों सड़क पर गिर गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि दोनों ही अविवाहित थे।
विज्ञापन


-



ग्रामीणों ने सड़क किनारे पड़े हटाने की उठाई मांग

गांव बड़ोपल निवासी सुंदर बड़ोपलिया ने कहा कि इस मार्ग पर कई पेड़ लगे हैं। इनके कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन पेड़ों को कटवाने की गुहार भी लगाई है। मगर इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस बारे में डीसी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें