फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दो पूर्व विधायकों की तीन शराब फर्मों पर एक करोड़ 12 लाख का जुर्माना

Tue, 17 Nov 2020 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

  • लॉकडाउन में शराब बंदी के दौरान गोदामों में कम मिली थीं 20 हजार पेटियां
  • 21 से 23 अप्रैल को आबकारी विभाग की टीम ने तीन फर्मों पर की थी जांच
विज्ञापन
आबकारी और कराधान विभाग ने जुर्माना लगाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के दौरान शराब बंदी के बाद भी गोदामों से 20 हजार देसी शराब की पेटियां कम होने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से फतेहाबाद और सिरसा के पूर्व विधायकों की तीन फर्मों पर एक करोड़ 12 लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त ने दोनों फर्मों पर लगाए जुर्माने की सूचना स्थानीय अधिकारियों के पास भेजी है। दोनों पूर्व विधायक मक्खन सिंगला और बलवान सिंह मौजूदा समय में सत्ताधारी पार्टी भाजपा से जुड़े हुए हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 21 से 23 अप्रैल को यहां शराब की तीन बड़ी फर्मों के तीन गोदामों पर आबकारी विभाग ने फिजिकल वेरिफिकेशन की तो स्टॉक कम मिला। विभाग के अनुसार, डिस्कवरी सेल्स कंपनी के देसी शराब के गोदाम एल-13 में 10 हजार 505 देसी शराब की पेटी कम मिली। वहीं, श्री विनायक एसोसिएट्स के देसी शराब के गोदाम एल-13 में 9503 शराब की पेटी कम मिली। विनायक एसोसिएट्स के अंग्रेजी शराब के गोदाम में 456 बीयर की पेटी भी कम मिली। इसके अलावा यहां हरियाणा में निर्मित देसी शराब (आईएमएफएल) की 201 पेटी ज्यादा मिली। 

विज्ञापन

कुल 20 हजार पेटी कम मिलने के बाद जिला आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट आबकारी विभाग के आयुक्त को भेजी। इसी दौरान सोनीपत जिले में भी गोदाम में शराब कम मिलने पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने यहां के डीसी व एसपी से रिपोर्ट मांगी। दोनों अधिकारियों ने यहां शराब कम होने को जानकारी देते हुए रिपोर्ट सरकार को भेज दी। 

सोमवार को सरकार ने इसी मामले में डिस्कवरी सेल्स कंपनी पर 54 लाख 36 हजार 400 रुपये, श्री विनायक एसोसिएट्स पर 49 लाख 17 हजार 900 रुपये, विनायक एसोसिएट्स पर 8 लाख 70 का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना टैक्स से दो गुणा वसूला गया है। बता दें कि डिस्कवरी सेल्स कंपनी सिरसा के पूर्व विधायक मक्खन सिंगला व उनके परिवार की है जबकि श्री विनायक व विनायक एसोसिएट्स फतेहाबाद के पूर्व विधायक बलवान सिंह व उनके परिवार की हैं। 

चार गुणा लगता है जुर्माना
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त ने कुल 20 हजार 8 पेटी कम मिलने पर 1 करोड़ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जो हरियाणा में निर्मित देसी शराब (आईएमएफएल) की 201 पेटी ज्यादा मिली थी, उसका जुर्माना लगाया जाना अभी शेष है। इस शराब पर टैक्स से चार गुणा जुर्माना लगता है। मालूम हो कि लॉकडाउन में शराब कम होने का मामला काफी चर्चा में रहा था। 

विभाग ने 389 सैंपल जांच के लिए भेजे
पानीपत व सोनीपत में जहरीली शराब बिकने के बाद फतेहाबाद में आबकारी विभाग ने पिछले हफ्ते जिले के सभी शराब ठेकों से सैंपल लेकर हिसार जांच के लिए भेज दिए हैं। आबकारी आयुक्त वीके शास्त्री के अनुसार, विभाग ने 389 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इससे पूर्व एक अप्रैल से 10 नवंबर तक अवैध शराब के 295 मामले दर्ज किए हैं। 
लॉकडाउन में 21, 22 व 23 अप्रैल को गोदामों की जांच की गई थी, जिसमें से शराब के तीन थोक विक्रेताओं के गोदामों से 10 हजार 505, 9503 देसी शराब की पेटियां व 456 बियर की पेटियां कम मिली थीं। इन पर एक करोड़ 12 लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।- वीके शास्त्री, आयुक्त, आबकारी विभाग फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें