फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

Mon, 22 Jun 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचे परिजन
विज्ञापन
टोहाना। गांव म्योंद के पास रविवार शाम साढ़े 7 के लगभग को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव शकरपुरा निवासी जश्न (17) और हर्ष (16) बाइक पर शकरपुरा से म्योंद की ओर जा रहे थे। वहीं, ढाणी लाम्बा निवासी संजू (30) और प्रेम कुमार दूसरी बाइक पर म्योंद से ढाणी लांबा जा रहे थे। गांव म्योंद के पास दोनों बाइक की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर जा गिरे।
हादसे में ढाणी लांबा निवासी संजू और शकरपुरा निवासी जश्न की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शकरपुरा निवासी हर्ष और ढाणी लंबा निवासी प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को टोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। चौकी प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें