फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले घर से खेत गई महिला का शव भाखड़ा नहर में मिला

विज्ञापन
सुनीता देवी। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। भूना के वार्ड नंबर 12 से दो दिन पहले लापता हुई महिला का शनिवार को काजल हेड के पास भाखड़ा नहर से शव बरामद हुआ। महिला के परिजनों की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस बयान में महिला के पति दलबीर सिंह ने बताया कि 2 जून की सुबह करीब दस बजे उसकी 48 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी पशुओं के लिए चारा लाने को खेतों में गई थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश के लिए इधर उधर खेतों में देखा गया। सुनीता का कोई भी पता नहीं चला तो रिश्तेदारों में भी संपर्क किया गया।
विज्ञापन

दलबीर सिंह ने 3 जून को पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि सुनीता देवी की मानसिक हालात बिल्कुल ठीक थी और वह अन्य दिनों की तरह पशुओं के लिए खेतों में चारा कटाई के लिए गई थी। उन्होंने घर में किसी भी प्रकार की परेशानी एवं लड़ाई झगड़े से भी इनकार किया। शनिवार दोपहर को काजल हेड पर भाखड़ा नहर के पानी में बहता हुआ महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 दिन पहले गायब महिला सुनीता देवी के परिजनों को पहचान के लिए बुलाया। दलबीर सिंह व उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और महिला के शव को देखा तो वह सुनीता देवी का ही शव था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए फतेहाबाद भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें