फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीट पीटकर हत्या

Sun, 20 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


अशोक नगर में माजरा रोड पर एक शादी समारोह था। समारोह में अशोक नगर के ही दो भाइयों बलदेव व केवल का सुनील उर्फ सोनू पुत्र चिमन लाल के साथ विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद सोनू घर आ गया।

 आरोप है कि इसके बाद बलदेव व केवल व उसके साथी घर में घुस आए। जिनके हाथ में लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने पहले चिमनलाल के सिर पर वार किए और बाद में चिमनलाल की पत्नी बनारसी को भी पीटा।
विज्ञापन


आरोपियों ने सोनू को दबोच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। देर रात को ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

छेड़छाड़ को लेकर दो साल से थी रंजिश
मृतक तथा आरोपी परिवार एक ही जाति से संबंध रखते हैं। मृतक के पिता चिमन लाल ने बताया कि दो साल पहले आरोपियों ने उनके परिवार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

जिसके बाद पंचायत में मामले को लेकर समझौता भी हो गया था। इसे लेकर बलदेव व केवल रंजिश रखे हुए थे। शुक्रवार देर रात दोनों ने उनके घर पर आकर हमला बोल दिया। बेटे सुनील को दबोच को बुरी तरह से पीटा। जिस कारण से उसकी मौत हो गई।

आरोपी बलदेव व केवल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। 2013 में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें