फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोर्ट परिसर में दो एडीजे की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फतेहाबाद सेशन डिविजन में दो अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। जानकारी के मुताबिक सोनीपत में कार्यरत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत यादव व एडीजे शिखा को फतेहाबाद में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट की ओर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत यादव को 2 नंबर कोर्ट में, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिखा को 3 नंबर कोर्ट में नियुक्त किया गया है। दोनों जजों ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यहां कार्यरत एडीजे जीएस वधवा को हाईकोर्ट ने जिला जज के रूप में पदोन्नति देने के बाद उनकी कोर्ट को वापस ले लिया था। हाल ही में जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एवं फतेहाबाद सेशन डिविजन के निरीक्षक जज वार्षिक निरीक्षण के लिए आए थे तो बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बैनीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर फतेहाबाद में तीन एडीजे कोर्ट व एक एनडीपीएस एक्ट की स्पेशल कोर्ट की मांग की थी। दो एडीजे की नियुक्ति के बाद कोर्ट में पेंडिंग केसों की सुनवाई तेजी से होने की उम्मीद है। फिलहाल फतेहाबाद में एक डीजे, एक एडीजे व एक फैमिली कोर्ट कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें