फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 269 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने 269 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो पंजाब से कार में हेरोइन लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

डीएसपी टोहाना जय भगवान ने वीरवार को बताया कि सीआईए की टीम गांव जमालपुर शेखां से रतिया रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कार में हेरोइन लेकर रतिया की तरफ से टोहाना की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलां-टोहाना रोड पर गांव अकांवाली के पास गुरुद्वारा नानकसर के नजदीक नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद कुलां की तरफ से एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार आती दिखाई दी, पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सिलेविंड निवासी गुरमेल सिंह और सुखा सिंह के रूप में बताई। दोनों की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर पॉलिथीन में हेरोइन मिली।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर यह 269 ग्राम पाई गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप से की है। मामले में थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क खंगाल रही है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी गुरमेल सिंह को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी सुखा सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें