फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस के साथ ढाबे पर हुई मुठभेड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, जीजा ने रची थी साजिश

Wed, 08 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ मामले में शामिल आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
फतेहाबाद। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद वापस फरीदाबाद जेल ले जाते समय गांव बड़ोपल में नहर किनारे स्थित फैमिली ढाबे पर रुकने के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में पुलिस ने मृतक बदमाश रवि के जीजा सोनीपत निवासी प्रशांत कुमार उर्फ सचिन और हिसार जिले के अग्रोहा निवासी उसके साथी सुमित उर्फ सुमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करके दो-दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक्सयूवी 300 बरामद की है। इस गाड़ी का इस्तेमाल रेकी करने में किया गया था। पूछताछ में सामने आया कि रवि के जीजा प्रशांत कुमार ने साजिश को अंजाम दिया था। प्रशांत फरीदाबाद जेल में बंद रवि से मिलने के लिए गया था तो इस दौरान जीजा ने साजिश रची थी। रवि ने इस योजना के बारे में रोहतक निवासी रिश्तेदार अंकित को बताने के लिए कहा था।



आरोपी मनोज पहले हो चुका गिरफ्तार

गांव बड़ोपल में पिछले साल 20 दिसंबर 2024 को हुई वारदात के दौरान मनोज उर्फ मोजी मौके से फरार हो गया था। मनोज खेतों की तरफ फरार हुआ तो पुलिस ने घेर लिया था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली थी, जिसमें वह घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल करवाया गया था। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने बताया था कि जेल में बंद आरोपी रवि की उसका जीजा प्रशांत के साथ मुलाकात हुई थी। प्रशांत ने रवि को छुड़वाने के लिए मनोज उर्फ मोजी और सुमित कुमार से मिलकर पूरी साजिश रची थी। इसके बाद तीनों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से क्षेत्र की रेकी की थी। जिस दिन फरीदाबाद पुलिस रवि को जेल से फतेहाबाद न्यायालय में पेशी पर लाई थी तो रवि का फुफेरा भाई अंकित, मनोज उर्फ मोजी और सुमित कुमार उसे छुड़वाने के लिए गए थे।
विज्ञापन


मुठभेड़ में ढेर हुए थे रवि और अंकित

सोनीपत के जागसी निवासी रवि फरीदाबाद जेल में बंद था। रवि के खिलाफ सदर थाना फतेहाबाद में वर्ष 2021 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय ने रवि को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ रवि ने सत्र न्यायालय में अपील की थी। इसके लिए 20 दिसंबर को सुनवाई थी। इसलिए फरीदाबाद पुलिस उसे फतेहाबाद कोर्ट में लाई थी। न्यायालय से लौटते समय गांव बड़ोपल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फैमिली ढाबे पर लघुशंका के लिए रुके थे। मौका देखकर आरोपियों ने रवि को छुड़वाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि और अंकित मौके पर ढेर हो गए थे जबकि मनोज और सुमित मौके से फरार हो गए थे। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी प्रशांत और सुमित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें