फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में छा रही धुंध के कारण सात ट्रेनें रद्द, कई घंटों की देरी से पहुंचीं

Wed, 08 Jan 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल जंक्शन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुबह व शाम के समय छाने वाले कोहरे का असर ट्रेनों व बसों की रफ्तार पर पड़ रहा है। इस कारण काफी ट्रेनें व बसें लगातार देरी से चल रही हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया जा चुका है। उत्तर भारत में पड़ रही ठंड और कोहरे ने ट्रेन संचालन का समय पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। मंगलवार रात और बुधवार सुबह से छाए कोहरे के चलते फतेहाबाद जिले के जाखल जंक्शन पर आने वाली कुल सात ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया। ठंड और कोहरे के चलते तीन सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया। बुधवार सुबह जाखल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गुजरी हैं। इनके अलावा गाड़ी नंबर 22942 इंदौर से उधमपुर जाने वाली ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची। धुंध के कारण सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रही।
विज्ञापन




ये ट्रेनें हुईं रद्द

गाड़ी नंबर

54604 लुधियाना चुरु सुपर फास्ट एक्सप्रेस

22480 सरबत दा भला एक्सप्रेस पंजाब दिल्ली

54035 दिल्ली जाखल पैसेंजर

54606 लुधियाना हिसार पैसेंजर

54054 लुधियाना जाखल पैसेंजर

20410 दिल्ली बठिंडा सुपर फास्ट एक्सप्रेस

54035 जाखल से दिल्ली एक्सप्रेस

-

यात्रियों को हो रही परेशानी

- सुबह व शाम के समय छा रहे कोहरे के कारण ट्रेनें लेट होने से हजारों यात्री परेशान हैं। जाखल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्री अधिक परेशान दिखे। यात्री मोहित कुमार, प्रवीन, विक्रम, तरूण सहित अन्य ने बताया की धुंध के कारण ट्रेन लेट हुई हैं, जिसके चलते उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें