फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बॉयलर इंचार्ज से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव दशमेश नगर में अर्चित न्यूवुड कंपनी के बॉयलर इंचार्ज से मारपीट कर लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस बारे में सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

हसनगढ़ निवासी वर्तमान में हिसार के उकलाना मंडी के पीड़ित सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना 21 जून की है जब वह कंपनी से छुट्टी के बाद गार्ड दिलेर सिंह के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान ठरवा रोड स्थित बस अड्डे के पास दो लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और डंडों से सुभाष पर हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 5600 रुपये और कुछ दस्तावेज भी छीन लिए। हमले में गंभीर रूप से घायल सुभाष को पहले टोहाना अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक शादी राम ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र पहले इसी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

काम में लापरवाही के कारण करीब 6-7 महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में उसने अपने साथी मनदीप सिंह के साथ मिलकर यह वारदात की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें