फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शराब के नशे में पटवारी पर हमला

Fri, 27 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल। अस्पताल में उपचार करवाते पटवारी कृष्ण कुमार। संवाद - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
जाखल। कार्यालय में काम कर रहे पटवारी पर एक शख्स ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। घायल पटवारी को उपचार के लिए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटवारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह कार्यालय में काम कर रहा है। इसी दौरान जाखल निवासी लाल सिंह वहां पर आया और आते ही लाठी से उसके सिर पर वार किया। कार्यालय में साथियों और अन्य लोगों ने किसी तरह से उसे छुड़वाया और उपचार के लिए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
पटवारी कृष्ण का आरोप है कि लाल सिंह ने शराब पी हुई थी। उसी के नशे में उसने यह हमला किया है। पुलिस ने घायल पटवारी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद पटवार एसोसिएशन ने बैठक करते हुए निर्णय लिया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक फतेहाबाद जिले के कोई भी पटवारी काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

पटवारियों ने की हमले की कड़ी निंदा
पटवारी कृष्ण कुमार पर हुए इस हमले से अन्य पटवारियों में भय का माहौल है। इस घटना की सूचना मिलने पर टोहाना से पटवारी जगरूप, विनोद, राममेहर, पवन, सुनील, सोनू, रवि व कुलां से पटवारी राजपाल व मदन पटवारी कृष्ण कुमार के पक्ष में जाखल पहुंचे। यहां पटवारियों ने पटवारी कृष्ण पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पटवारी दिन भर फील्ड में रहकर खेतों में जाकर कार्य करते हैं। ऐसी स्थिति में पटवारियों को शांति से और निष्पक्ष कार्य करना मुश्किल हो गया है। पटवारी संघ ने प्रशासन से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
पटवारियों ने काम बंद करने का किया ऐलान

घटना के बाद शाम 3 बजे जिलास्तर के पटवारियों की बैठक जाखल उप तहसील कार्यालय में बुलाई गई। जिसमें फतेहाबाद जिला के पटवार एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक के लिए जिले का कोई भी पटवारी काम नहीं करेगा।

जाखल। अस्पताल में उपचार करवाते पटवारी कृष्ण कुमार। संवाद- फोटो : पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें