गांव धांगड़ के पास टायर फटने से पलटा ट्रक व बिखरा सामान। सोशल मीडिया
फतेहाबाद। सिरसा से दिल्ली सामान लेकर जा रहा ट्रक टायर फटने के कारण गांव धांगड़ के पास पलट गया। इससे ट्रक में रखा सामान बिखर गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
गांव कोटली निवासी चालक नारायण रविवार दोपहर बाद सिरसा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में कागज के रोल लेकर दिल्ली के लिए चला था। गांव धांगड़ के पास ट्रक के पिछले दोनों टायर फट गए। इससे ट्रक सड़क पर ही पलट गया। ट्रक के पलटने से एक बार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात थोड़ी देर के लिए बाधित हुआ। बाद में पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर आसपास के लोगों की सहायता से ट्रक को साइड में करवाया और यातायात व्यवस्था बहाल करवाई।