फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एमसी कॉलोनी में ट्रक से ट्रांसफार्मर गिरा, साढ़े 4 घंटे बिजली रही गुल

Sat, 29 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमसी कॉलोनी में गली ट्रक की टक्कर के बाद गली में गिरा ट्रांसफार्मर की जांच करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के एमसी कॉलोनी में शनिवार दोपहर को ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। ट्रांसफार्मर के नीचे गिरते हुए ही पूरी गली में तेल बिखर गया। शाम 5.30 बजे तक लाइट को शुरू किया जा सका।
विज्ञापन


वहीं मामले की सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से एमसी कॉलोनी में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक ट्रक घरेलू सामान लेने के लिए आया था। मोड़ते समय ट्रक मोड़ पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया, इससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर के नीचे गिरते ही तेल सड़क पर बिखर गया।

-

दिल्ली की ट्रांसपोर्ट से आया था ट्रक, थाने में पहुंचा मामला

एमसी कॉलोनी से कोई परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ है। बताया जा रहा है सामान लेने के लिए ट्रक आया था। घटना के बाद बिजली निगम की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


-

चार घंटे तक गली में ही पड़ा रहा ट्रांसफार्मर

नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा ने बताया कि ट्रांसफार्मर करीब दोपहर एक बजे गिरा था। उसके बाद वह चार घंटे तक गली में ही पड़ रहा। अधिकारियों को इस बारे में बार-बार फोन किए गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत पुलिस को दी गई है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर शाम 5.30 बजे बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें