फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुनेरी पलटन की टीम में कबड्डी खिलाड़ी संजय का चयन

Sat, 29 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के कबड्डी खिलाड़ी संजय इनानियास्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
भूना। गांव बैजलपुर के युवा हॉकी खेल के साथ-साथ कबड्डी में भी आगे बढ़ रहे हैं। खिलाड़ी संजय इनानिया प्रो. कबड्डी लीग में खेलते नजर आएंगे। डिफेंडर के तौर पर संजय की मजबूत पकड़ है इसलिए संजय का चयन पुनेरी पलटन की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


भूना खंड के गांव बैजलपुर निवासी 18 वर्षीय संजय ने बताया कि प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया मई में होगी। इसके बाद अगस्त से प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले शुरू होंगे। यह लीग दो महीने तक चलेगी। इसमें कई प्रमुख खिलाड़ियों के साथ संजय को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।

-

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई और कबड्डी की पाई में ली ट्रेनिंग :

संजय ने बताया कि वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ उसने कैथल जिले में पाई गांव में सरकारी कोच दिलबाग सिंह के पास ट्रेनिंग ली है। यहां से खेलने के दौरान ही मुंबई में ट्रायल हुए। पुनेरी पलटन की टीम में पिछले साल ही चयन हो गया था। मगर उस समय आयु कम थी। अब आयु 18 साल होने पर टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


-

भारतीय टीम में खेलना है लक्ष्य

संजय ने बताया कि उनका सपना इंडियन कबड्डी टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कई कबड्डी मुकाबलों में विजेता रह चुका है। संजय ने बताया कि उसने प्राथमिक पढ़ाई इंदिरा मॉडर्न स्कूल भूना व मिडिल तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पढ़ाई न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा सनशाइन स्कूल भूना में की थी। अब वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए फाइनल का स्टूडेंट है और साथ में कबड्डी खेल में डिफेंडर की भूमिका में है।

पिता और भाई करते हैं खेती

संजय के पिता मध्यवर्गीय किसान परिवार से हैं। उनके पिता जयबीर सिंह खेती करते हैं, जबकि मां सरोज देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई अनुज शादीशुदा है और वह भी पिता के साथ खेती में ही हाथ बंटाते हैं। छोटी बहन तमन्ना पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें