फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा राशि की देनदारी से परेशान व्यक्ति ने जान दी, खाइवाल पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा राशि की देनदारी से परेशान व्यक्ति ने जान दी, खाईवाल पर केस दर्ज
विज्ञापन

भट्टू कलां। गांव भट्टू कलां में शनिवार को एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने रुपये ऐंठने के लिए उस पर नाजायज दबाव बनाया था। उसके चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस पर उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया, यहां उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने रमेश निवासी भट्टूकलां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भट्टूकलां निवासी 35 वर्षीय ईश्वर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 लाख 50 हजार रुपये का हो गया था कर्ज
मृतक के भाई महाबीर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके भाई ने गांव के ही रमेश के माध्यम से सट्टा लगाया था। रमेश सट्टा खाईवाली का काम करता है। इसके चलते ईश्वर पर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये कर्ज हो गया। रमेश ने ईश्वर से रुपये लेने थे। रमेश ने मृतक ईश्वर से रुपयों की एवज में जमीन का इकरारनामा लिखवा लिया। ईश्वर ने रमेश को ब्याज सहित 3 लाख 10 हजार रुपये 16 जनवरी 2021 को कुछ लोगों की उपस्थिति में लौटा दिए थे। तब हिसाब चुकता हो गया था। तब तय हुआ था कि रमेश इकरारनामा वापस कर देगा। मगर रमेश के मन में बेईमानी आ गई। वह ईश्वर से दोबारा रुपये मांगने लगा। धमकी देने लगा कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह उसकी जमीन अपने नाम करवा लेगा। इसी बात से प्रताड़ित होकर ईश्वर ने जान दे दी। मृतक के दो लड़कियां व एक लड़का है।
विज्ञापन

:: पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन की जा रही है।
कविता, थाना प्रभारी, भट्टू कलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें