फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रॉले ने कार को मारी टक्कर, आधा किलोमीटर घसीटा

विज्ञापन
ट्राले द्वारा कार को मारी टक्कर। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के कैंची चौक पर ट्राले ने मारुति कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सरकारी शिक्षक बलजीत सिंह को मामूली चोटें आई, जबकि कार में सवार उनके साथी शिक्षक बिट्टू और एक छात्र बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंजाब के हरिगढ़ गेल्या निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब के मानियाना स्थित राजकीय स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपने साथी शिक्षक बिट्टू और एक छात्र के साथ मंगलवार को स्कूल के लिए केले लेने टोहाना की सब्जी मंडी आए थे। बलजीत सिंह के अनुसार, ट्रॉला चालक तेज गति से आ रहा था और उसने लापरवाहीपूर्वक सब्जी मंडी के बाहर उनकी कार को टक्कर मारकर चौक तक घसीटा। ट्रॉले ने ड्राइवर साइड से कार को टक्कर मारी, जिससे शीशा टूटकर बलजीत सिंह के हाथ में लगा। बलजीत ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे हैं। घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें