फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्टडी वीजा का सपना दिखाकर युवती से ठगे 6.78 लाख रुपये

Fri, 30 Oct 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। विदेश में पढ़ाई का सपना दिखाकर स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर युवती से 6.78 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। वीजा नहीं लगने पर आरोपियों ने लिखित समझौते के बावजूद पूरी रकम वापस नहीं की। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना शहर रतिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार गांव कंवलगढ़ निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने स्टडी वीजा के लिए गांव शकरपुरा निवासी हरजीत सिंह और गांव मोहम्मदपुर सौत्र निवासी रवि कुमार से संपर्क किया था। दोनों ने कुल 6 लाख 78 हजार रुपये लिए थे।
8 जुलाई 2025 को हरजीत सिंह को 2 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए गए। 11 अगस्त 2025 को 4 लाख 28 हजार रुपये रवि कुमार के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवाए गए। दोनों आरोपियों ने लिखित समझौता किया कि 30 मार्च 2026 तक वीजा नहीं लगने पर पूरी रकम 1.5 प्रतिशत मासिक ब्याज सहित लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीजा नहीं लगने पर आरोपियों ने दो लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन शेष 4 लाख 78 हजार रुपये और ब्याज नहीं लौटाया। इसके बाद सुमन ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें