फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमींदार को हनीट्रैप में फंसाया, 20 हजार रुपये लेते तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्फ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पपीहा पार्क के पास पुलिस ने छापा मारकर जमींदार को हनीट्रैप में फंसाकर एक लाख रुपये की डिमांड करने वाली तीन आरोपी महिला व एक युवक को 20 हजार रुपये की नकदी लेते हुए पकड़ा है। इसके अलावा पकड़ी गई आरोपी महिलाओं से पुलिस ने 30 हजार रुपये भी बरामद किए है जो कि पहले ले चुकी हैं। मामले में जमींदार ने शहर पुलिस को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये मांगने की सूचना दी थी। टीम ने कार्रवाई कर आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हंस कॉलोनी बिजेंद्र की शिकायत पर आरोपी महिला गुरुनानक पुरा मोहल्ला निवासी बलविंद्र कौर, भाटिया कॉलोनी निवासी ममता, गांव महमड़ा निवासी सुनीता और गांव काताखेड़ी निवासी सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक हंस कॉलोनी निवासी बिजेंद्र किसी काम से कोर्ट में गया हुआ था। वहां पर उसकी मुलाकात गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी बलविंद्र के साथ हो गई। मुलाकात के बाद बिजेंद्र और बलविंद्र कौर ने एक-दूसरे से नंबर ले लिए और फिर दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बलविंद्र कौर ने बातों में फंसाकर बिजेंद्र को रतिया चुंगी पर बुला लिया। यहां पर दोनों के बीच संबंध बन गए। इस दौरान मौके पर आरोपी दो महिलाएं और युवक पहुंच गया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बिजेंद्र से एक लाख रुपये मांगे और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो केस में फंसा देंगे। शिकायत में बिजेंद्र ने बताया कि उसने इस बारे में अपने दोस्त सुभाष को बताया। दोनों ने आरोपियों को 30 हजार रुपये दे दिए लेकिन आरोपियों ने और रुपये मांगे। मंगलवार रात को वह रुपये लेने का कहकर मौके से आ गया लेकिन उसके दोस्त सुभाष को आरोपियों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान सुभाष के साथ मारपीट भी की। इस दौरान सुभाष मौके से भाग निकला। बिजेंद्र ने आरोपियों को रुपये लेने के लिए पपीहा पार्क के पास बुलाया। उसने इस बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी। यहां पर बिजेंद्र ने जैसे ही 20 हजार रुपये दिए तो पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से 30 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
पकड़ी गई महिला को पति नशा तस्करी में जेल में बंद : पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला बलविंद्र कौर का पति अंग्रेजी उर्फ रणजीत सिंह नशा तस्करी के कई मामलों में जेल में है। पेशी पर अंग्रेजी कोर्ट में आया था और यहां उससे मिलने के लिए उसकी पत्नी बलविंद्र कौर गई थी। यहां पर शिकायतकर्ता की मुलाकात हुई और इसके बाद फोन पर दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

हनीट्रैप में फंसाकर हंस कॉलोनी के एक व्यक्ति से एक लाख रुपये मांगे गए थे फिर 30 हजार रुपये ले लिए गए और 20 हजार रुपये लेते हुए टीम ने पकड़ लिया है। पकड़ी गई आरोपी तीन महिलाओं और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। - यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन

15 एफटीबीपी 26 हनीट्रेप में फंसाने के आरोप में पकड़ी गई आरोपी महिलाएं और युवक पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें