फतेहाबाद। यातायात पुलिस ने जिलेभर में स्कूल बसों और अन्य यात्री वाहनों की विशेष जांच की। इस दौरान पुलिस ने कुल 24 चालान काटे। जिसमें छह स्कूल बस भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
वहीं शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के आगे सड़क तक रखे गए सामान, ठेले, अवैध पार्किंग और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को हटाया गया व दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जयसिंह ने बताया कि अभियान लोगों की सुरक्षा, यातायात सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया। उन्होंने चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें। संवाद