फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: चोरी की घटनाओं के रोषस्वरूप जाखल में व्यापारियों ने बंद किया बाजार, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 07 Jul 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (हरियाणा)

सार

व्यापारियों ने कहा कि शहर में आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है। शहर में कई ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान हैं, जहां सुरक्षा के लिए कोई बंदोस्त नहीं है। इन बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर आज व्यापारियों को कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाखल में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं के रोषस्वरूप व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें नही खोली। शुक्रवार रात्रि को चोरों द्वारा दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सामान व नकदी पर चोरी कर ली थी। इससे पहले भी लगातार चोरी की घटनाएं हुई। शहरवासियों द्वारा रविवार को  मार्केट पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि शहर में आए दिन हो रहीं चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है। शहर में कई ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान हैं, जहां सुरक्षा के लिए कोई बंदोस्त नहीं है। इन बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर आज व्यापारियों को कारोबार करना मुश्किल हो गया है। चोरी की लगातार हो रहीं वारदातों से शहर के लोग भयभीत हैं। शहर के लोग इन दिनों पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अपराधी लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहें हैं।

जबकि पुलिस चोरों तक पहुंचने में विफल रहीं हैं। चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसी के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। इसका परिणाम सामने है कि निडर होकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। युवा समाजसेवी आदित्य बंसल की अपील पर व्यापारी वर्ग ने एकजुट होकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर, आज अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस संबंध में ठोस कदम उठाएं। गत दिनों में हुईं चोरियों के आरोपियों को जेल की सलाखों में भेजकर चोरी की घटनाएं रोकने के लिए उचित कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें