फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर ने मारी सीधी टक्कर, बाइक चालक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 03 Jun 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। गांव दहमान के पास हिसार-भूना रोड पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में बाइक सवार 54 वर्षीय घायल राजकुमार वासी ढाणी सांचला ने बताया कि शनिवार की देर शाम को उसकी बुआ का लड़का 58 वर्षीय सुरजीत सिंह वासी चमार खेड़ा अपना बाइक लेकर घर पर आया। इसके बाद हम बाइक पर दहमान गांव में बोरिंग मिस्त्री के पास चले। जब हम दहमान गांव के नजदीक बालाजी नर्सरी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने हमारी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हम रोड पर जा गिरे और बेहोश हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। यहां पर सुरजीत सिंह को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का फतेहाबाद में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल राजकुमार के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक को पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें