फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: गांव हांसेवाला के नायब सूबेदार का नहर से शव हुआ बरामद, दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था फौजी

Sun, 02 Jun 2024 02:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव हांसेवाला का फौजी मनजीत दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था। जिसके चलते वह बह गया था। अब काजलहेड़ी बांध के पास शनिवार रात करीब 12 बजे शव बरामद हुआ है। 
 
विज्ञापन
नायब सूबेदार मनजीत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उकलाना खण्ड के गांव कुंदनपूरा के पास 30 मई को नहर में नहाते समय अपने दोस्त को बचाने के दौरान पानी में बह गए गांव हांसेवाला के फौजी मनजीत का शव काजलहेड़ी बांध के पास शनिवार रात करीब 12 बजे बरामद हुआ है। मनजीत के परिजनों के अनुसार फिलहाल मनजीत का हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन


हिसार जिला सैनिक बोर्ड के वेल्फेयर अधिकारी दलबीर गिल ने बताया कि नायब सूबेदार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना के तरफ से मनजीत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। सेना की तरफ से लगभग 12 सैनिक उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के तहत सलामी देंगे, जिसकी अगुवाई सूबेदार ओम प्रकाश बिश्नोई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें