फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक नेशनल हाईवे पर धान के भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक के बीच टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लुधियाना एवं संगरूर के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। वहीं मृतक के भाई ने ट्रक चालक पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा पंजाब के गांव कड़ैल में आजाद पैलेस के सामने हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के संगरूर जिला के गांव रटौला निवासी अमरीक सिंह धान भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर मूनक से जाखल की तरफ आ रहा था तभी उसकी मूनक की ओर जा रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैक्टर चालक अमरीक सिंह की गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमरीक की मौत हो गई। वहीं ट्रक खलक इंद्राज निवासी राजस्थान व खलासी दलजीत निवासी सुनाम को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें