फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना का पुराना बस स्टैंड नए में होगा शिफ्ट

Fri, 16 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में बना नया बस स्टैंड स्त्रोत लाइब्रेरी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। कार्यवाहक रोडवेज डिपो महाप्रबंधक ने शुक्रवार को टोहाना अड्डा इंचार्ज को पुराने बस स्टैंड को नए में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि सामान को जल्द शिफ्ट किया जाए और बसों का संचालन नियमानुसार करवाया जाए।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिसंबर में टोहाना के नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। उसके बाद से इसे शिफ्ट नहीं किया गया। कार्यवाहक महाप्रबंधक महेंद्र सिंह ने बस स्टैंड शिफ्टिंग के बारे में पत्र जारी किया है। बस स्टैंड का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। इस पर करीब 24 करोड़ की लागत आई है। अधिकारियों की अनुसार यहां से 22 रूटों की बसें संचालित होंगी। नए बस स्टैंड की घोषणा वर्ष 2014 में हुई थी और वर्ष 2025 में बनकर तैयार हुआ।

-

टोहाना के पुराना बस स्टैंड को नए में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए गए है। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें