फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंडर-17 में फतेहाबाद को 7 विकेट से हराकर टोहाना ने जीती ट्रॉफी

Thu, 24 Apr 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते क्लब पदाधिकारीस्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद क्रिकेट लीग में अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला टोहाना और फतेहाबाद जोन के बीच हुआ। टोहाना ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान प्रहलाद सिंह कुलरिया व सचिव अरुण खोड़ ने बताया कि गांव बहबलपुर स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी में अंडर-17 आयुवर्ग के फाइनल में टोहाना जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहाबाद जोन की टीम निर्धारित 40 में से 32.4 ओवर ही खेले और 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
फतेहाबाद की ओर से सुखबीर ने 61 व मुकंद ने 34 रन बनाए जबकि टोहाना की ओर से जलज ने 4 व राहुल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टोहाना ने 26 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर 165 रन बना 7 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टोहाना की ओर से कमल ने 93 रन व शोभित ने 48 रन बनाए।
विज्ञापन

शानदार गेंदबाजी पर जलज को मैन ऑफ दी मैच व शोभित को मैन ऑफ दी सीरिज चुना गया। टूर्नामेंट में बेहतरीन बॉलर का अवार्ड जलज को, बेट्समैन कमल, फिल्डर का अवॉर्ड यश और मुकंद को दिया गया। एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें