फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tohana: पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बस में किया सफर, छात्राओं की समस्या सुन दिए रुट बढ़ाने के आदेश

Tue, 10 Jan 2023 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना

सार

पंचायत मंत्री का आभार जताते हुए छात्रा सोनिया, संतोष, मीना ने कहा कि इस समस्या को लेकर पिछले लंबे समय से परेशान हो रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
बस में सफर करते पंचायत मंत्री बबली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने तल्ख तेवरों के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली मंगलवार सुबह अचानक टोहाना के नए बस स्टैंड पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और बसों की समस्या को दूर करने के लिए रोडवेज के अधिकारियों को आदेश जारी किए। बबली ने खासतौर पर टोहाना इंदाछोई रूट पर ज्यादा बसों का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में देवेंद्र बबली ने कहा कि लगातार छात्राओं की समस्या सामने आ रही थी कि उन्हें स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचने के लिए बसें नहीं मिल पा रही। इसी के चलते ग्राउंड पर चेकिंग करने के लिए खुद उन्होंने बस में सफर किया और उन्होंने पाया कि 52 सीटर बस में 70 से अधिक स्टूडेंट व अन्य सवारियां मौजूद थी। उन्होंने सवारियों की दिक्कतों को भी समझा और कई रूटों पर बस सेवा को बढ़ाने के आदेश रोडवेज अधिकारियों को किए हैं।

टोहाना में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी को लेकर बबली ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत मंत्री का आभार जताते हुए छात्रा सोनिया, संतोष, मीना ने कहा कि इस समस्या को लेकर पिछले लंबे समय से परेशान हो रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आज पंचायत मंत्री देवेंद्र के साथ बस में सफर करके आए हैं, उन्हें अब खुशी हो रही है कि समस्या का स्थायी हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें