फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पालसर गांव में जयपाल शर्मा का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव पालसर में रविवार को जमीन विवाद को लेकर मारे गए जयपाल शर्मा का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। सोमवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर पालसर में पीसीआर लगा दी है और घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू व एक अन्य की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी अजायब सिंह ने स्वयं कमान संभाली हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी के मार्गदर्शन में भूना थानाध्यक्ष अनूप सिंह व सीआईए फतेहाबाद तथा रतिया की अलग-अलग टीमों द्वारा घटना के बाद से ही आरोपियों को काबू करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य हत्यारोपी सुखप्रीत उर्फ सुखू के सोशल मीडिया अकाउंट को भी साइबर सेल की मदद से आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस की टीम ने पिछले 24 घंटों में सुखू की ननिहाल पंजाब की अलीके, मां छिंदर कौर के पास फतेह मलोका, मानसा व अमृतसर तथा रतिया आदि कई ठिकानों पर दबिश दी। मगर फिलहाल दोनों ही हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पलिस अब हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल नंबर के सहारे पहुंचने की कड़ी बना रही है।
उधर, पालसर के ग्रामीणों ने बताया कि जसबीर उर्फ जस्सू व जयपाल शर्मा ने पार्टनरशिप में एमपी में जमीन खरीदी थी। मगर उपरोक्त पूरी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई, जिसको लेकर दोनों के बीच खटास पैदा हो गई थी। जसबीर उर्फ जस्सू एक साल के बाद ही एमपी से वापस पालसर आ गया था और वह बीमार रहने लगा। बीमारी के चलते जसबीर की मौत हो गई थी। मगर सुखप्रीत उर्फ सुखू अपने पिता की मौत के जिम्मेदार जयपाल शर्मा को मानने लग गया था। सुखू का कहना था कि अगर जयपाल उनके पिता को एमपी न ले जाता तो उसकी मौत नहीं होती। उसी रंजिश के चलते रविवार को दिनदहाड़े सुखप्रीत सुखू ने जयपाल शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया, जहां सीएचसी केंद्र रतिया में पहुंचने पर डॉक्टरों ने जयपाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुखप्रीत उर्फ सुखू की नहीं हुई शादी
गांव पालसर निवासी 26 वर्षीय सुखपाल उर्फ सुखू की गलत संगति को देखकर उसकी मां छिंदर कौर पालसर से अपनी जमीन बेचकर पंजाब के फतेह मलोका चली गई थी। जहां पर उन्होंने इसी जमीन के बदले पांच एकड़ जमीन खरीद ली थी। छिंदर कौर का सपना था कि उसके बेटे की शादी हो और घर पर बहू आ सके। पालसर में रहते हुए सुखप्रीत उर्फ सुखू की शादी होना संभव नहीं था। मगर ऐसा हो नहीं पाया और छिंदर कौर का सपना मात्र सपना बनकर रह गया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
जयपाल शर्मा के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें प्रयास कर रही है। जयपाल शर्मा के हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार करेंगे।
-अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें