फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। खाली सीटों पर विद्यार्थी सोमवार तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिला ले सकते हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार जिले की पांच आईटीआई में कुल 187 सीटें खाली हैं। इनमें महिला संबंधित ट्रेडों में सबसे अधिक रिक्तियां हैं।
आईटीआई भिरड़ाना में 264 में से 51 सीटें खाली हैं। इनमें वेल्डर एनसीवीटी की 13, सीविंग टेक्नोलॉजी की 27 और ड्रोन पायलट की आठ सीटें शामिल हैं। आईटीआई भोडिया खेड़ा में 596 में से 11, टोहाना महिला आईटीआई में 136 में से 51, आईटीआई टोहाना में 396 में से 33 और आईटीआई जाखल में 200 में से 41 सीटें रिक्त हैं।
इधर, महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की ओपन काउंसिलिंग शुरू
महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर दाखिले की प्रक्रिया भी जारी है। स्नातकोत्तर की खाली सीटों पर फिजिकल ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। विद्यार्थी 100 रुपये प्रतिदिन लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। जिले के सात महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। वहीं स्नातक स्तर पर जिले के 11 महाविद्यालयों में दाखिले जारी हैं।
- -
आईटीआई में खाली सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी सोमवार को आईटीआई में पहुंचकर नियमों के अनुसार दाखिला ले सकते है। महिला ट्रेड में फिलहाल सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं।
रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई भोडिया खेडा