फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 10 महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। विभाग ने विद्यार्थियों से 16 जून तक आवेदन मांगे थे। अब उन आवेदनों में त्रुटियों को लेकर जांच चल रही है।
महाविद्यालयों की तरफ से विद्यार्थियों को आवेदन पर आपत्तियों के मैसेज भेजे जा रहे हैं। विद्यार्थियों को 22 जून तक संबंधित आपत्ति को दूर करवाना होगा। अगर विद्यार्थी आपत्ति को ऑनलाइन दूर नहीं करवाता है तो मेरिट सूची में नाम नहीं आएगा। 23 जून तो पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार हो जाएगी। विभाग 25 जून को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा। इसके बाद 26 को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
50 फीसदी से ज्यादा सीटें रहेंगी खाली : जिले के महाविद्यालयों में इस बार फिर से 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रह सकती हैं। सभी 10 महाविद्यालय के सभी संकायों की 6390 सीटें हैं। इसके लिए कुल 5069 आवेदन आए हैं। यानी की कुल सीट में भी 20 प्रतिशत कम आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग अब 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी करेगा।
इससे पहले विभाग 25 को प्रोविजनल सूची भी जारी की जाएगी। अधिकतर विद्यार्थियों ने तीन-तीन कॉलेजों में आवेदन किए हुए हैं।
-
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आए आवेदन
महाविद्यालय
संकाय
सीटें
आवेदन
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना
4
560
373
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
3
440
127
राजकीय महाविद्यालय भूना
3
495
741
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
2
320
357
राजकीय महाविद्यालय रतिया
3
420
118
राजकीय महाविद्यालय टोहाना
6
1030
1094
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 5
880
550
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
2
400
270
एमएम कॉलेज फतेहाबाद
7
1385
1189
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
6
460
250
-
विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल
पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी
-
25 जून
पहली मेरिट सूची जारी
-
26 जून
फीस जमा
-
27 से 30 जून
दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची
-
2 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची जारी
-
3 जुलाई
फीस जमा
-
4 से 7 जुलाई
फिजिकल काउंसिलिंग
:
9 जुलाई
-
50 फीसदी से ज्यादा सीटें रहेंगी खाली
जिले के महाविद्यालयों में इस बार फिर से 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रह सकती हैं। सभी 10 महाविद्यालय के सभी संकायों की 6390 सीटें हैं। इसके लिए कुल 5069 आवेदन आए हैं। यानी की कुल सीट में भी 20 प्रतिशत कम आवेदन आए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग अब 26 जून को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। इससे पहले विभाग 25 को प्रोविजनल सूची भी जारी की जाएगी। अधिकतर विद्यार्थियों ने तीन-तीन कॉलेजों में आवेदन किए हुए हैं।
-
दसों महाविद्यालयों में दाखिले को पहली मेरिट सूची 26 जून को जारी होगी। कॉलेजों में आवेदनों की जांच चल रही है और किसी में त्रुटि है तो विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है। विद्यार्थी 22 जून तक त्रुटि ठीक करवा सकते हैं।
- डॉ. जयभगवान यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय, फतेहाबाद।