फतेहाबाद में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज बैठक लेते हुएस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एसआई प्रगट सिंह ने चौकी में तैनात अनुसंधानकर्ता बीट अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा जगाना एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करना मुख्य कार्य होगा। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जहां लंबित केसों का शीघ्र निपटान किया जाए, वहीं आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के भी आदेश दिए। उन्होंने सभी बीट इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के लिए हिदायतें दीं।
उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए चोरी की घटना न घटे, इसके लिए सभी बीट इंचार्ज समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला पुलिस कप्तान के सख्त आदेश हैं कि क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होनी चाहिए, इसलिए नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखें। अगर किसी भी क्षेत्र में नशीले पदार्थों आदि की बिक्री होती है तो उस क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करें।
उन्होंने नशे से बचाव को लेकर समय-समय पर अपनी-अपनी बीट क्षेत्र में विशेष सभाएं करें। बैठक के दौरान उन्होंने सभी बीट अधिकारियों के लंबित मामलों को लेकर विशेष समीक्षा की और इन मामलों के निपटान करने के आदेश भी दिए। इस मौके पर एसआई वीरेंद्र पिलानियां, एएसआई ओमप्रकाश, महावीर मुंशी, देवराज सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।