रतिया। विधायक लक्ष्मण दास नापा व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में सोमवार को शहीदों के सम्मान में स्थानीय कंबोज धर्मशाला से लेकर शहीद ऊधम सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान लोगों का राष्ट्र प्रेम, देशभक्ति और हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर व अन्य वाहन लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीदों की याद और भारत माता की जय के नारे लगाए।
रतिया विधायक लक्ष्मण दास नापा ने कहा कि भारत माता के लिए कुर्बानी देने वालों में जिला फतेहाबाद व रतिया क्षेत्र के वीर जवानों का हमेशा अग्रणी योगदान रहा है। आज एक बार फिर पूरे प्रदेश में रतिया क्षेत्र का नाम जाएगा कि रतिया की धरती से किसान, युवा और देशभक्ति से सरोबार लोगों ने जाति, धर्म और मजहब को भूलाकर एकजुट होकर वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाल कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लागू किया है, जिनका उन्हें सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों का सम्मान करना, शहीदों की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित करना, युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृति करना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने बताया कि एक अगस्त को हरियाणा के भिवानी जिला से कृषि मंत्री जेपी दलाल व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा यह यात्रा आरंभ की गई है, जो 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान तिरंगा यात्रा में प्रदेश सचिव रविंद्र बलियाला, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, वरिष्ठ नेता कालूराम ओड, रमेश मेहता, इंद्र गावड़ी, उपाध्यक्ष श्याम कंबोज, पार्षद प्रतिनिधि कपिल सिंगला, जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, राखी मक्कड, हरमेश शर्मा, अवतार मोंगा, विनोद जग्गा, मंडल अध्यक्ष सुखविंद्र गोयल, निर्मल सिंह, सत्य नारायण गुर्जर, केवल मैहता, बीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत ओड, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमालता, मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल गर्ग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित सिंगला, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमित नापा, बिट्टू गुर्जर, गुरप्रीत सिंह, प्रवीण जग्गा, मोहित गर्ग, सतपाल, शिव जोदा, मनीष, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन, दीपी गर्ग, सोनू जिंदल, अनूप, राधेश्याम, भगवान दास कंबोज, अशोक सिंगला, राम गोपाल गर्ग, काका दिग्गी, अमूल सिंह, कुलदीप सिंह महमडा, शिव दयाल, नवी सैनी, प्रिंस गर्ग, गोल्डी, सतनाम सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। विधायक नापा ने कहा कि रतिया की तिरंगा यात्रा समस्त हरियाणा की जनता के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगी।