फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनरल स्टोर से सामान उठा ले गए बाइक सवार तीन युवक

Tue, 14 Jul 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव सरदारेवाला में सीसीटीवी में कैद दुकानदार से समान लेकर भागने वाले ,स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
ररतिया। गांव सरदारेवाला में बाइक सवार तीन युवक एक जनरल स्टोर से मोबिल ऑयल, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान बिना भुगतान किए भाग गए। पूरी वारदात दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सरदारेवाला निवासी धर्मवीर मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता गांव में जनरल स्टोर चलाते हैं। तीन युवक मंगलवार सुबह बाइक पर दुकान में पहुंचे। एक युवक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा जबकि दो युवक दुकान के अंदर गए। उन्होंने मोबिल ऑयल, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान लिया।
सामान लेने के बाद दोनों युवक बिना पैसे दिए बाहर निकले और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पंजाब की तरफ भाग गए। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मणवाला चौकी प्रभारी दलबीर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें