फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जगहों से वाहन चोरी करने के आरोपी तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को टोहाना से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव गाजूवाला निवासी मोनू, अनिल कुमार व मनदीप के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ में इन आरोपियों ने लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर से वाहन चोरी की 6 घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाइकिलों को गांव गाजूवाला के समीप एक ढाणी से पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस द्वारा तीनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि आरोपियों ने 28 दिसंबर 2020 को कोर्ट परिसर टोहाना से पिरथला निवासी कृष्ण लाल, 19 फरवरी 2021 को कोर्ट परिसर से ठरवा निवासी संजय, 21 जनवरी 2021 को लघु सचिवालय टोहाना से मूनक निवासी गोविंद, 2 दिसंबर 2020 को सिविल कोर्ट टोहाना से कमालवाला निवासी रोबिन, 22 अक्तूबर 2020 को लघु सचिवालय से ललौदा निवासी हरपाल तथा 17 अगस्त 2020 को कोर्ट परिसर टोहाना से जमालपुर शेखा निवासी मनदीप सिंह का बाइक चोरी करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें