फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बैंक में चोरी के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, रिकवरी के लिए मध्य प्रदेश जाएगी पुलिस

Fri, 17 Mar 2023 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के यूनियन बैंक में किस्त जमा करवाने आए एक व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को शामिल जांच किया है। तीनों महिलाओं को पुलिस सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। तीनों महिलाओं की पहचान मध्यप्रदेश के गांव गुलखेड़ी निवासी ललीता, कड़िया निवासी रामकली व अनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी महिलाओं को मध्यप्रदेश लेकर जाएगी और यहां से राशि बरामद करेगी। मामले के मुताबिक गांव बिघड़ निवासी मदन लाल ने थाना शहर फतेहाबाद में चोरी का मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि जब वह यूनियन बैंक फतेहाबाद में किस्त जमा करवाने के लिए आया तो वहां पर खड़ी दो अनजान महिलाओं ने उसकी जेब से नकदी निकाल ली। मामले में महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

हिसार-सिरसा में भी कर चुकी हैं कई वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में कई वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। इसके अलावा इन महिलाओं का गिरोह हरियाणा और पंजाब में फैला हुआ है। ये महिलाएं वारदातों को अंजाम देने के बाद मध्यप्रदेश चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें