फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Wed, 21 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में गाड़ियों में ुहई टक्कर के बाद इक्ट्ठे हुए लोग संवाद
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर गीता कॉलोनी के पास बुधवार को तेज रफ्तार रिट्ज कार ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो आगे खड़ी दो अन्य गाड़ियों से जा टकराई। हादसे में तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। रिट्ज कार टोहाना रोड की तरफ से तेज गति से आ रही थी। गीता कॉलोनी के पास चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो आगे खड़ी दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इस दौरान एक गाड़ी कुछ दूरी तक घिसटती चली गई।
हादसे के समय आसपास लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई वाहन की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, रिट्ज कार चालक अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें